फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   forest deptt saves injured Leopard

फंदे में फंसा तेंदुआ, घायल

Sun, 24 Nov 2013 12:42 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 24 Nov 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
forest deptt saves injured Leopard

विज्ञापन
नगली गांव के पास खेतों में देर रात एक ढाई वर्षीय मादा तेंदुआ शिकारियों द्वारा बनाए गए फंदे में बुरी तरह फंसकर घायल हो गया।

 वन्य प्राणी और वन विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे फंदे से आजाद किया जा सका। फंदे से तेंदुआ का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

 वन्य प्राणी व वन विभाग ने उसे बेहोश कर पकड़ा और उपचार के लिए वन्य प्राणी कार्यालय कलेसर ले गए, जहां डाक्टरों की टीम उसके उपचार में लगी है। जानकारी के अनुसार खंड छछरौली के नगली व सलेमपुर कोही के ग्रामीणों ने गांव के खेतों में जानवर की आवाज सुनी।

जिसके बाद गांव का महेंद्र सिंह खेताें में गया। उसने वहां देखा कि तेंदुआ फंदे में फंसा है। इसकी सूचना उसने नजदीक की वन विभाग की चौकी को दी। जिसके बाद वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक राजेश चहल और उनकी टीम के राजपाल, रमेश, राजबीर साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने देखा की एक तेंदुआ फंदे में फंसा है। मौके पर काफी भीड़ और शोर के कारण तेंदुआ बेहोश नहीं हो पा रहा था। इसलिए लोगों को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल पिंजरे ले गए
वन्य प्राणी व वन विभाग की टीम तेंदुए के बेहोश न होने के कारण परेशान हो गई। आखिर टीम ने एक बड़ा जाल मंगवाया और कर्मचारियों ने उसे जाल की मदद से पकड़ लिया। जिसके बाद पशु चिक्तिसक सुखबीर नैन ने तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया।

तेंदुए को बेहोश करने के बाद वन्य प्राणी विभाग उसे अपने स्पेशल पिंजरे में कलेसर कार्यालय ले गए। चिकित्सक सुखबीर नैन ने बताया कि उपचार के बाद जैसे ही वह चलने लायक हो जाएगा, उसे कलेसर नेशनल पार्क में छोड़ दिया जाएगा।


वहीं,  इस बारे में डीएफओ रविंद्र धनखड़ का कहना है कि यह सारी साजिश शिकारियों की हैं। शिकारी इस तरह के फंदे को जंगली जानवर पकड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed