फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foreign youth arrested for supplying heroin

हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में विदेशी युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Foreign youth arrested for supplying heroin
दो दिन पहले 151 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े सरस्वती नगर निवासी तरुण व अंबाला के गांव खान अहमदपुर निवासी लखविंदर के तार नाइजीरिया से जुड़े हुए थे। दोनों आरोपी कुछ दिनों पहले विदेश से आए थे और नाइजीरिया निवासी नानोरूका उर्फ इन्नोसेंट से हेरोइन मंगवाते थे। एंटी नारकोटिस सेल की टीम ने अब दिल्ली से आरोपी नाइजीरिया निवासी नानोरूका उर्फ इन्नोसेंट को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी ने भागने का प्रयास किया। उसे पकड़ते हुए सेल के दो जवान भी चोटिल हो गए, लेकिन सेल की टीम ने उसे काबू कर लिया। आरोपी दिल्ली में कपड़ों का बिजनेस करने की आड़ में नशीले पदार्थ सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी नानोरूका हेरोइन का सप्लायर है। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस ट्रांसलेटर का बंदोबस्त कर रही है। ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज राणा का कहना है कि आरोपी नानोरूका दिखावे के लिए कपड़ों का काम कर रहा था। इसका असली काम स्मैक बेचना था। पुलिस अब इस आरोपी से पूछताछ के लिए ट्रांसलेंटर का भी बंदोबस्त कर रही है, ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed