फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foreign guests turned away from Hathnikund Barrage after boating started.

Yamuna Nagar News: बोटिंग शुरू होने से विदेशी मेहमानों ने हथिनीकुंड बैराज से मोड़ा मुंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests turned away from Hathnikund Barrage after boating started.
हथिनीकुंड बैराज पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों और बोटिंग शुरू होने से विदेशी परिंदों की संख्या घट रही है। बैराज पर पहुंचे विदेशी परिंदों ने कहीं और अपना आशियाना ढूंढ लिया है। हालांकि बोटिंग का आनंद लेने के लिए यहां काफी लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन इन गतिविधियों के कारण यहां हर शीत ऋतु में आने वाले विदेशी मेहमानों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

हर साल सर्दी पड़ने के साथ ही विदेशी पक्षी हथिनीकुंड बैराज पर डेरा डालना शुरू कर देते हैं, लेकिन अबकी बार हथिनीकुंड बैराज पर बोटिंग होने से बैराज पर विदेशी मेहमानों की संख्या कम हो गई है। यहां का मौसम साइबेरियन पक्षियों के अनुकूल है। इस सुंदर नजारे को देखने के लिए दूरदराज से लोग हथिनीकुंड बैराज पर पहुंचते थे, लेकिन अब की बार पर्यटक विदेशी परिंदें देखने के बजाय बोटिंग का आनंद लेने यहां पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


साइबेरियन में तापमान बेहद कम होने की वजह से हथिनीकुंड बैराज पर पक्षी पहुंचने लगते हैं। ज्यों-ज्यों सर्दी बढ़ेगी त्यों-त्यों उनकी संख्या बढ़ती चली जाती है। कुंड पर बैठे इन प्रवासियों पक्षियों की आवाज भी दूर तक सुनाई देती है। हर कोई इन पक्षियों का मनोरम दृश्य देखने के लिए हथिनीकुंड बैराज पर पहुंचता है, लेकिन इस बार पक्षियों को देखने की चाह रखने वालों को कहीं ओर जाना पड़ेगा। हालांकि वाइल्ड लाइफ की तरफ से यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है। विदेशी पक्षियों को देखने के लिए काफी दूर से लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्दी में साइबेरियन मुरगाबी, पिनटेल डक, सपोर्ट बिल, हेडेड गूज और कूट इत्यादि प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ती जाती है। इसके बाद पूरी सर्दी में प्रवासी पक्षी नहर इलाकों में देखने को मिलते हैं। करीब चार महीने तक यह प्रवासी यहां मेहमान रहेंगे और मार्च अप्रैल तक ये अपने देश लौट जाएंगे। हथिनीकुंड बैराज पर बोटिंग शुरू होने से विदेशी मेहमान बैराज से अलग अराईयावाला, ताजेवाला हेड, बल्लेवाला जोन क्षेत्र, कोलीवाल, कलेसर इत्यादि नहरी स्थानों पर देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed