फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   For the first time, roadways bus will run from Yamunanagar depot to Charkhi Dadri.

Yamuna Nagar News: पहली बार यमुनानगर डिपो से चरखी दादरी के लिए चलेगी रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
For the first time, roadways bus will run from Yamunanagar depot to Charkhi Dadri.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में एसी के बाद इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने के साथ ही रोडवेज से एक और अच्छी खबर है। पहली बार यमुनानगर डिपो से चरखी दादरी के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है, जिसके लिए स्थानीय रोडवेज अफसर परमिट ले रहे हैं। उनकी मानें तो परमिट लेने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। जिसके बाद प्रयास रहेगा कि इसी सप्ताह रूट पर बस चला दी जाएगी। बता दें कि यमुनानगर डिपो से अभी तक चरखी दादरी के लिए कोई बस नहीं चलाई गई है, वहीं चरखी दादरी डिपो की यमुनानगर की बस सेवा भी बंद तो कभी बहाल रहती है। रूट सहित बीच पड़ रहे ठहराव वाले स्थानों की यात्रियों की संख्या के मद्देनजर रख रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर डिपो की बस को चरखी दादरी के लिए चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत रूट पर बस चलाने का परमिट मांग लिया गया है। परमिट मिलने पर यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए बस चला दी जाएगी। जिसका यमुनानगर से चरखी दादरी रवानगी का समय दोपहर में 11 से एक बजे के बीच होगा।

ठहराव वाले स्थानों के यात्रियों को भी फायदा
चरखी दादरी के लिए बस चलने से न सिर्फ यमुनानगर से चरखी दादरी आने-जाने वाले यात्रियों का फायदा होगा बल्कि रूट के बीच पड़ने वाले रादौर, लाडवा, करनाल, पानीपत, रोहतक जैसे ठहराव वाले स्थानों से भी यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


यमुनानगर डिपो से पहली बार चरखी दादरी के लिए बस चलाई जा रही है। इसकी तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रयास हो रहा है कि इसी सप्ताह रूट पर बस चला दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed