{"_id":"61c8bf471016f113e6166184","slug":"followers-gathered-to-see-the-guru-yamuna-nagar-yamuna-nagar-news-knl9406185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के दर्शन करने उमड़े अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के दर्शन करने उमड़े अनुयायी
विज्ञापन
श्री लालद्वारा मंदिर में महंत रामदास सुंदर महाराज से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री लालद्वारा मंदिर में चल रहे समागम के दूसरे दिन रविवार को श्रीध्यानपुर गद्दी के महंत राम सुंदर दास महाराज के दर्शन करने के लिए अनुयायियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारी ठंड भी उनका उत्साह कम नहीं कर पाई और बड़ी संख्या में अनुयायियों ने गुरु का आशीर्वाद लिया।
गुरु महाराज से नाम दीक्षा लेने को लेकर श्रद्धालुओं ने सुबह पहले प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर में पंडित गोपाल राज से पूजा करवाई और फिर नाम दीक्षा ली। दो दिनों में करीब 500 लोगों ने नाम दीक्षा ग्रहण की। इसके लिए पहले से पंजीकरण किया गया था, वहीं कुछ लोगों का मौके पर पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में महामारी से सुरक्षा को लेकर तमाम बंदोबस्त किए गए थे। गुरु महाराज के दर्शन करने के लिए पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर, लाड़वा, पानीपत, दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे।
गगन ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने बाबा लाल देने वाले हैं, जिसको चाहिए वो हाथ उठाओ भजन गाकर श्रद्धालुओं को निहाल किया। सुबह से शाम तक भंडारा चलाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी प्रधान सतपाल अरोड़ा व महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि करीब ढाई करोड़ की लागत से मंदिर में दो हाल बनवाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण अगले वर्ष पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि महंत राम सुंदर दास महाराज के साथ छोटे महाराज गोपाल दास भी दर्शन व आशीर्वाद देने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब अगले साल दो व पांच फरवरी को मंदिर में वार्षिकोत्सव करवाया जाएगा। पांच फरवरी को बसंत पंचमी पर शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान सुदर्शन ऐरी, विनोद सोही, मोनू मेहता, सतपाल कश्यप, नवीन मल्होत्रा, देवेंद्र मेहता, वासुदेव वर्मा, देवेंद्र मल्होत्रा, विक्की मेहता, राकेश शर्मा, आरके वोहरा, विजय शर्मा, विजय मेहता आदि उपस्थित रहे।