फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Follow the rules for safe travel: SP

सुरक्षित सफर के लिए नियमों का करें पालन : एसपी

Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules for safe travel: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र सिंह भौरिया ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत एक सशक्त और चेतावनी पूर्ण संदेश में कहा कि थोड़ी मस्ती के चक्कर में जिंदगी का सफर छोटा मत बनाओ। नशा छोड़ो, नियम अपनाओ ताकि हर सफर सुरक्षित हो।
उन्होंने कहा कि इस संदेश का उद्देश्य खासतौर पर युवाओं को समझाना है कि क्षणिक आनंद और मस्ती के लिए नशे का सहारा लेना न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह उनके जीवन और समाज की सुरक्षा को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है। नशे की हालत में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाएं और उनसे जुड़ी दुर्घटनाएं यह दर्शाती हैं कि एक छोटी सी लापरवाही भी जीवन को पूरी तरह बदल सकती है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि यह अभियान केवल कानून पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य एक सुरक्षित, स्वस्थ और सजग समाज का निर्माण करना है। इस क्रम में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिनमें विशेषज्ञों द्वारा नशे के दुष्परिणाम, मानसिक और शारीरिक प्रभाव, तथा सुरक्षित जीवनशैली के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed