फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog spoils railway schedule, trains not reaching on time

Yamuna Nagar News: कोहरे ने बिगाड़ा रेलवे का शेड्यूल, निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Fog spoils railway schedule, trains not reaching on time
जगाधरी। कोहरे ने रेलवे का शेड्यूल बिगाड़ दिया है, जिससे सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कोहरे का ज्यादा असर लंबी दूरी की गाड़ियाें पर पड़ रहा है। वहीं, देरी से चल रही गाड़ियों के कारण अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है। रेलवे का फाॅग सिक्योरिटी डिवाइस काम नहीं आ रहा है। यही नहीं मार्जन टाइम के बाद भी गाड़ियां का समय सुधर नहीं पा रहा है। गाड़ियों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों की सर्द रातें प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में बितानी पड़ रही हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों के साथ सफर करने वाले लोगों को हो रही है। एक तरफ जहां यात्रियों को ट्रेन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, वे अपने गतंव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यमुनानगर जगाधरी से उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, मुंबई जाने वाली वाली सभी गाड़ियां देरी से चल रही हैं। यह सभी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से रात को निकलती हैं, जिस कारण लोगों की परेशानी और ज्यादा परेशानी हो रही है। बता दें कि यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से जिले के अलावा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, कालाआंब, पांवटा, नाहन के साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा लाडवा तक के लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। दूर से आने वाले लोगों को ट्रेन के इंतजार में रात स्टेशन पर ही काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान दरभंगा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौना घंटा देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 18238 एक घंटा ले रही। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस 40 मिनट लेट रही। इसी तरह लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 15011 एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ घंटा की देरी से पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ 12231 सुपर फास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 13005 निर्धारित समय से 20 मिनट ले रही। गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की ओर से फाॅग सिक्योरिटी डिवाइस का प्रयोग किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे काम कर रहा है। इन दिनों में यह परेशानी आती है।



एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed