फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog put the brakes on speed

कोहरे ने स्पीड पर लगाया ब्रेक

Thu, 19 Dec 2013 12:14 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 19 Dec 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fog put the brakes on speed
यमुनानगर में कोहरा बढ़ते ही लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। धुंध के कारण करीब छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं। साथ ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन


हर दिन सड़कों पर दौड़ते वाहन कोहरे के कारण रेंगते दिखे।

ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कताका सामना करना पड़ता। सुबह 10.30 बजे के बाद ही सूर्य देव की दर्शन लोगों को नसीब हुए, लेकिन वे भी कुछ देर के लिए। दिनभर सूर्यदेव धुंध के चलते लुकाछुपी का खेल चलता रहा।।
विज्ञापन



दोपहर बाद फिर छाई धुंध

सुबह की छाई धुंध अभी पूरी तरह से साफ भी नहीं हुई थी और दोपहर बाद फिर आसमान में धुंध छा गई। इससे ठंड का असर और बढ़ गया।

ठंड के कारण लोग ठिठुरते दिखे। सुबह के बजाए शाम को ठंड का असर ज्यादा दिखा। ठंड के असर को कम करने के लिए लोग आग जला ठिठुरन को कम करने में लगे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक

सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विजय दहिया का कहना है कि ठंड काफी बढ़ गई है ऐसे में बच्चों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। उनका कहना है कि इस मौसम में बुजुर्गों को भी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि ठंड में थोड़ी सी भी लापरवाली खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed