{"_id":"38bb89c04d68c1d26cd440de1c2b07dd","slug":"fog-put-the-brakes-on-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने स्पीड पर लगाया ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने स्पीड पर लगाया ब्रेक
यमुनानगर
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर में कोहरा बढ़ते ही लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। धुंध के कारण करीब छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं। साथ ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
हर दिन सड़कों पर दौड़ते वाहन कोहरे के कारण रेंगते दिखे।
ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कताका सामना करना पड़ता। सुबह 10.30 बजे के बाद ही सूर्य देव की दर्शन लोगों को नसीब हुए, लेकिन वे भी कुछ देर के लिए। दिनभर सूर्यदेव धुंध के चलते लुकाछुपी का खेल चलता रहा।।
दोपहर बाद फिर छाई धुंध
सुबह की छाई धुंध अभी पूरी तरह से साफ भी नहीं हुई थी और दोपहर बाद फिर आसमान में धुंध छा गई। इससे ठंड का असर और बढ़ गया।
ठंड के कारण लोग ठिठुरते दिखे। सुबह के बजाए शाम को ठंड का असर ज्यादा दिखा। ठंड के असर को कम करने के लिए लोग आग जला ठिठुरन को कम करने में लगे रहे।
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक
सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विजय दहिया का कहना है कि ठंड काफी बढ़ गई है ऐसे में बच्चों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। उनका कहना है कि इस मौसम में बुजुर्गों को भी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि ठंड में थोड़ी सी भी लापरवाली खतरनाक हो सकती है।