फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog on the railway, nine trains will remain canceled till 31 January

रेलवे पर कोहरे की मार, 31 जनवरी तक नौ ट्रेनें रहेंगी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fog on the railway, nine trains will remain canceled till 31 January
कोरोना काल के साथ ही अब रेल यातायात को कोहरे की मार भी झेलने पड़ी है। रेलवे ने कोहरे के चलते ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। यमुनानगर-जगाधरी से होकर जानी वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक पटरी नहीं दौड़ सकेंगी। रेल मुख्यालय प्रत्येक वर्ष कोहरे के चलते तमाम ट्रेनों के संचालन में फेरबदल करता है। इस बार कोरोना के चलते बहुत कम ही यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। इसके चलते इस बार रद्द करने का फैसला लिया है। हालांकि इस बार कुछ ट्रेनों के फेरे घटाकर रेलवे ने रेल यात्रियों की परेशानी कम करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

सर्दी के साथ कोहरे ने भी दस्तक देना शुरू कर दी है। कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में रेलवे मुख्यालय ने डेढ़ माह के लिए ट्रेनों को पटरी पर नहीं दौड़ाने का निर्णय लिया है। 16 दिसंबर से अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, कोलकत्ता-अमृतसर, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों को 31 जनवरी तक पटरी पर नहीं दौड़ सकेंगी। इन ट्रेनों के बंद होने से सर्दियों में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेगी रद्द
- गाड़ी संख्या 02053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 से 31 जनवरी
- गाड़ी संख्या 02054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 से 31 जनवरी
- गाड़ी संख्या 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 22, 29 दिसंबर, नौ, 12, 19, 26 जनवरी
- गाड़ी संख्या 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 25 दिसंबर, एक, आठ, 15, 22, 29 जनवरी
- गाड़ी संख्या 02357 कोलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रेस 19, 22, 26, 29 दिसंबर, दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 और 30 जनवरी
- गाड़ी संख्या 02358 अमृतसर-कोलकत्ता एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 दिसंबर, चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी, एक फरवरी
- गाड़ी संख्या 04711 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी
- गाड़ी संख्या 04712 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी
- गाड़ी संख्या 03307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस 17, 24, 31 दिसंबर, सात, 14, 21, 28 जनवरी
- गाड़ी संख्या 03308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर, दो, नौ, 16, 23 और 30 जनवरी
कोहरे के कारण यमुुनानगर से होकर गुजरने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को 16 दिसंबर से बंद कर दिया। यह सभी ट्रेनें 31 जनवरी तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। जिन यात्रियों ने इनमें टिकट कराया है, उनका रिफंड वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील जोशीन, एसएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed