फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog fell again, chances of cloud cover today

Yamuna Nagar News: फिर गिरा कोहरा, आज बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fog fell again, chances of cloud cover today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन दिन धूप से राहत मिलने के बाद सोमवार सुबह एक बार फिर जिले में कोहरे की सफेद चादर छा गई। दृश्यता 10 मीटर की रहने के चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी से गंतव्य की ओर जाना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
सुबह 11 बजे तक लोग धूप के लिए तरसते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिनधुंध की चादर छाई रही। ठिठुरन होने के चलते जिले का तापमान अधिकतम 21 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं ठंड से राहत पाने के लिए कई जगह लोग अलाव जलाकर हाथा सेकते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि सुबह के समय से कोहरा छाया रहने के ठिठुरन रही, किंतु दोपहर के समय हल्की धूप निकलने पर इसका आनंद लेने के लिए लोग शहर के पार्कों में अच्छी खासी संख्या देखी रही। बच्चे पार्कों में लगे झूलों पर मस्ती करते हुए नजर आए, वहीं कुछ बुजुर्गों की टोलियां भी धूप में ताश के पत्तों का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है तो बुधवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। लेकिन दिनों में जिले का अधिकतम 21 व 23 तथा न्यूनतम 9 व 11 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। वहीं, कृषि विभाग के डीडीए के अनुसार गेहूं की फसल के लिए कोहरा काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed