{"_id":"67ba21ac2b1fc5270104e139","slug":"fog-brings-coolness-drizzle-expected-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133513-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोहरे से ठंडक, बूंदाबांदी के बने आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोहरे से ठंडक, बूंदाबांदी के बने आसार
Sun, 23 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम ने शनिवार को एक बार फिर से करवट ले ली। सुबह लोग जब नींद से जागे तो बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। वहीं कोहरे की वजह से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है।
माना जा रहा है कि पहाड़ों में कुछ दिनों से जो भारी बर्फबारी हो रही है उसका असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.7 व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी शुक्रवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
माना जा रहा था कि अब गर्मी बढ़ने लगेगी। क्योंकि कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी। परंतु लोगों ने सोचा भी नहीं था कि अब एक बार फिर से घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी पर भी ठीक से साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखे।
विज्ञापन
कोई हादसा न हो इसलिए वह वाहनों की हेड लाइट जलाकर चल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह इसी तरह से बादलों की लुक्का-छिपी देखने को मिलेगी। बादल छाने से ठीक से धूप भी नहीं निकल रही है। जिस कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने कम कर दिए थे।
वहीं चिकित्सक लोगों को लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। अभी गर्मी के कपड़े पहनने का समय नहीं आया है। यदि एक बार ठंड लग गई तो बुखार होने के साथ-साथ जुकाम व खांसी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ठंड से अपना बचाव रखें और अभी ठंडे पेय पदार्थों से खुद को दूर ही रखें।
ठंड बढ़ने से गेहूं को होगा फायदा
मौसम में आए बदलाव से बढ़ी ठंड से भले ही लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परंतु यही ठंड गेहूं के लिए काफी लाभकारी है। बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं में निसराव जल्दी होने लगा था, जिसका पैदावार पर विपरीत असर पड़ता है। ठंड से इस पर रोक लगेगी और पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी।