फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foetus thrown on the roadside in polythene, dogs scratched it

Yamuna Nagar News: पॉलिथीन में सड़क किनारे फेंका भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा

Sun, 22 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Foetus thrown on the roadside in polythene, dogs scratched it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की दुर्गा गार्डन काॅलोनी में शनिवार को पॉलिथीन में लिपटा भ्रूण मिला है। इस भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। राहगीर ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
दुर्गा गार्डन निवासी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह कॉलोनी की गली से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कुत्तों का एक झुंड पॉलिथीन को खींचते दिखाई दिया। जब उन्होंने पास से देखा तो उसमें भ्रूण था। उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह भ्रूण चार से पांच माह का हो सकता है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि यह किसने फेंका है। इसके साथ ही अस्पताल से भी रिकार्ड लिया जा रहा है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed