{"_id":"68bddb09c9f37f79a20d136e","slug":"fodder-for-animals-sent-along-with-relief-material-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143465-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राहत सामग्री के साथ पशुओं के लिए भेजा चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राहत सामग्री के साथ पशुओं के लिए भेजा चारा
Mon, 08 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
राहत सामग्री व चारा गाड़ी में लोड करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए ताहरपुर मदरसा से राहत सामग्री भेजी गई है। सामग्री में लोगों के लिए खाद्य पदार्थ के साथ पशुओं के लिए चारा भी भेजा गया है। रविवार को ताहरपुर मदरसा से सामग्री पंजाब रवाना की गई।
इस दौरान ताहरपुर निवासी रमजान नंबरदार ने बताया कि पंजाब में लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। हरियाणा से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामग्री भेजी जा रही है, लेकिन बाढ़ से लोगों को ही नहीं पशुओं के चारे की भी दिक्कत हो गई है। खाने पीने का सामान तो सभी भेज रहे हैं, पर वहां पर जरूरत इस समय पशुओं के चारे की है। बाढ़ में जो मवेशी बचे गए हैं, उन्हें देने के लिए लोगों के पास कोई जरिया व चारा नहीं है।
मवेशी कई दिनों से भूखे हैं। इस पर ताहरपुर व आसपास के गांवों ने वाहनों में पशुओं के लिए सूखा चारा व लोगों के लिए खाने-पीने का सामान भेजा है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं संकट आता है तो पंजाब के लोग सबसे पहले पहुंच जाते हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि इस दुख की घड़ी में सभी उनकी हर तरह से मदद करें।