{"_id":"69ab1f534c7598637d002afa","slug":"flying-squad-of-the-vice-chairman-of-the-board-inspected-the-examination-centres-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152431-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बोर्ड उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते का परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बोर्ड उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते का परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण
Sat, 07 Mar 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के नेतृत्व में उड़नदस्ते ने यमुनानगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण अभियान की शुरुआत कुरुक्षेत्र जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाडवा-3 (बी-1) से की गई। इसके बाद उड़नदस्ता यमुनानगर पहुंचा, जहां एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर-11 (बी-1) और न्यू एरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर-14 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान नकल पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली और केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी। सघन जांच और कड़ी निगरानी के चलते इन तीनों केंद्रों पर अनुचित साधनों (यूएमसी) का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों पर लागू डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम की भी समीक्षा की और तकनीक के प्रयोग से नकल पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी पहचान पत्र पहनकर ड्यूटी करें और प्रत्येक पर्यवेक्षक परीक्षा कक्ष में उपस्थित और अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या दर्ज करना सुनिश्चित करें।