फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fly overbridge work started in Karehada Khurd, hope of reduction in accidents

Yamuna Nagar News: करेहड़ा खुर्द में फ्लाई ओवरब्रिज का काम शुरू, हादसों में कमी की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Fly overbridge work started in Karehada Khurd, hope of reduction in accidents
यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर करेहड़ा खुर्द में फ्लाई ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्लाई ओवरब्रिज का काम पूरा करने के लिए 15 माह का समय एजेंसी को दिया है। इससे पहले गत वर्ष ही हाईवे पर ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी मिली थी। विदित हो कि सैकड़ाें लोग सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। सरकार ने पिछले साल करेहड़ा खुर्द व थाना छप्पर चौक को ब्लैक स्पॉट नोटिफाई किया था।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा पर कलानौर से थाना छप्पर तक नेशनल हाईवे की लंबाई 20.6 किलोमीटर है। यह हाईवे से लगते 27 गांवों से होकर गुजरता है। हाईवे को थाना छप्पर, भंभौली, कैल, करेहड़ा खुर्द, कलानौर, खंडवा, औरंगाबाद, हरनौल, सुढैल, भूत माजरा की सड़कें क्रॉस करती हैं। यहां ग्रामीण जान को जोखिम में डाल कर हाईवे पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने एनएच हाईवे-344 पर जनवरी 2018 से दिसंबर 2020 तक हुए सड़क हादसों का रिकॉर्ड तैयार किया था, जिसके अनुसार चार साल में हाईवे पर 185 सड़क हादसों में 110 लोगों की मौत हुई और 170 घायल हुए थे। वहीं जनवरी 2019 से दिसंबर 2022 तक के रिकॉर्ड अनुसार, हाईवे पर नौ जगह में ही 166 सड़क हादसों में 87 लोगों की मौत हुई और 134 घायल हुए। वर्ष 2023 में हाईवे पर छोटे-बड़े 79 हादसे हुए हैं, जिनमें 50 लोगों की मौत हुई। करेहड़ा खुर्द में 35 हादसों में 18 मौतें हुईं और 332 लोग घायल हुए हैं। हादसों के बढ़ते ग्राफ और लोगों की सुविधा के लिए करेहड़ा खुर्द में बनने वाले फ्लाईओवर का काम शुरू होने से अब हादसों पर लगाम की उम्मीद है। इसकी लंबाई चौक के दोनों तरफ 500-500 मीटर होगी, जिसके बाद करेहड़ा की तरफ से आने वाले वाहन और राहगीर फ्लाईओवर के नीचे से बिना किसी खतरे के आना-जाना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छप्पर चौक पर भी बनेगा फ्लाईओवर
करेहड़ा खुर्द की तरह ही छप्पर चौक पर भी फ्लाई ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए छप्पर चौक पर मार्ग में आने वाली दुकानों को भी तोड़ा जा चुका है। यहां भी लोग करेहड़ा खुर्द की तरह जान जोखिम में डाल कर हाईवे पार करते हैं। वहीं शाहबाद-अधोया रोड से आने वाले वाहन 900 मीटर गलत दिशा में चलते हुए छप्पर चौक पर आते हैं, जिससे अक्सर हादसे हो जाते हैं। अधोया मोड़ से आगे मिल्क धनकोटा यानि संगम ढाबा के पास हाईवे पर कट है लेकिन दूरी अधिक होने से लोग वहां से आना-जाना नहीं करते। लोगों की मांग थी कि छप्पर चौक पर जो ओवरब्रिज बनना है उसकी लंबाई अधोया मोड़ तक बढ़ाई जाए। डिजाइन फाइनल होने के कारण एनएचएआई इसके लिए राजी नहीं हुआ। इसलिए अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अधोया रोड पर हाईवे से बैंकनवाला गांव तक सड़क को बंद किया जाएगा। इसके बाद अधोया की तरफ से आने वाले वाहन बैंकनवाला से होते हुए मिल्क धनकोटा से हाईवे पर निकलेंगे। फिलहाल इस सड़क की चौड़ाई 15 फीट है, जिसे चौड़ा करने का प्रस्ताव है।


15 महीने में काम पूरा हो जाएगा : गगन चिकारा
एनएचएआई के साइट इंजीनियर गगन चिकारा ने बताया कि करेहड़ा खुर्द में फ्लाई ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसे 15 महीने में पूरा कर लेंगे। छप्पर चौक पर भी जल्द ही फ्लाई ओवरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed