फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fly overbridge will be built in Thana Chappar and Karehada Khurd.

Yamuna Nagar News: थाना छप्पर व करेहड़ा खुर्द में बनेंगे फ्लाई ओवरब्रिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fly overbridge will be built in Thana Chappar and Karehada Khurd.
सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर करेहड़ा खुर्द व थाना छप्पर में फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फ्लाई ओवरब्रिज का टेंडर लगाने के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के अधिकारी दो से तीन माह में काम शुरू होने की बात कह रहे हैं। दोनों जगह फ्लाई ओवरब्रिज बनने से रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा, क्योंकि अब तक सैकड़ाें लोग हाईवे पर हुए सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार ने पिछले साल करेहड़ा खुर्द व थाना छप्पर के ब्लैक स्पॉट को नोटिफाई कर दिया था। दोनों फ्लाई ओवरब्रिज बनाने पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर या अंडरपास तभी बनाया जा सकता है जब उस ब्लैक स्पॉट को सरकार द्वारा नोटिफाई किया जाए। जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा पर कलानौर से थाना छप्पर तक नेशनल हाईवे की लंबाई 20.6 किलोमीटर है। यह हाईवे से लगते 27 गांवों से गुजरता है। हाईवे को थाना छप्पर, भंभौली, कैल, करेहड़ा खुर्द, कलानौर, खंडवा, औरंगाबाद, हरनौल, सुढैल, भूत माजरा की सड़कें क्रॉस करती हैं। लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर हाईवे पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इन गांवों में फ्लाई ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग शुरू से की जा रही है।
विज्ञापन



तत्कालीन एसपी कमलदीप गोयल ने हाईवे-344 पर जनवरी 2018 से दिसंबर 2020 के बीच हुए सड़क हादसों का रिकॉर्ड तैयार कराया था। इन चार साल में हाईवे पर 185 सड़क हादसे हुए जिनमें 110 लोगों की मौत हुई, जबकि 170 घायल हुए। वहीं अब जनवरी 2019 से दिसंबर 2022 तक का रिकॉर्ड तैयार किया गया है उसके अनुसार नौ जगह पर ही 166 सड़क हादसे हुए। इनमें 87 लोगों ने जान गंवाई जबकि 134 घायल हुए। थाना छप्पर की बात करें तो यहां चार साल में 28 हादसों में 13 मौत व 18 लोग घायल हुए। इसी तरह करेहड़ा खुर्द में 30 हादसों में 13 मौत व 25 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान व भाकियू के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि जब एनएच-344 बन रहा था तब भी स्थानीय लोगों ने गांवों की क्रॉसिंग वाली जगह अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। यह पहला हाईवे होगा जिसमें कोई अंडरपास आदि नहीं है। अधिकारियों की लापरवाही से हाईवे पर मासूम लोगों की जान चली गई। यदि तब लोगों की बात मान ली होती तो आज करोड़ों रुपये अलग से खर्च करने की नौबत न आती। छप्पर व करेहड़ा के अलावा अन्य जगह पर भी जल्द फ्लाई ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू किया जाए।


एनएचएआई के साइट इंजीनियर गगन चिकारा ने बताया कि थाना छप्पर व करेहड़ा खुर्द में फ्लाई ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर लगाने की मंजूरी मिल गई है। दो माह में इनका काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे इन दोनों जगह पर हादसे नहीं होंगे।


स्थान हादसे मौत घायल
थाना छप्पर 28 13 18
भंभौली जंक्शन 19 07 18
कैल 18 14 14
करेहड़ा खुर्द 30 13 25
कलानौर 15 11 16
खंडवा जंक्शन 11 04 21
औरंगाबाद 15 09 07
हरनौल जंक्शन 13 07 07
सुढैल जंक्शन 17 09 08
कुल 166 87 134
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed