फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Floods cause trouble for farmers, 11,361 acres of crops affected

Yamuna Nagar News: बाढ़ से किसानों पर आफत, 11,361 एकड़ फसल प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Floods cause trouble for farmers, 11,361 acres of crops affected
टापू कमालपुर में मिट्टी के कट्टे लगाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। तटवर्ती क्षेत्रों में सप्ताहभर तबाही मचाने के बाद शनिवार को यमुना पूरी तरह से शांत हो गई। साथ ही कटाव रुक गया है। इससे किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ के पानी से जिले में 11,361 एकड़ फसल प्रभावित हुई है।
वहीं शनिवार को शाम छह बजे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का 52,425 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इससे यमुना का बहाव कम हो गया और भूमि कटाव भी रुक गया। ऐसे में राहत कार्यों में अब तेजी आ गई है। उधर, यमुना के दिए जख्मों को टापू कमालपुर, कलेसर, बीबीपुर के किसान नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन

किसानों सैकड़ों भूमि यमुना में समा चुकी है, इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। टापू कमालपुर में जो कट्टे लगाए जा रहे थे वे शनिवार को रुक गए। अन्यथा अभी तक ग्रामीण जो-जो कट्टे लगा रहे थे वे पानी के बहाव के आगे टिक नहीं पा रहे थे। परंतु पानी कम होने से भूमि कटाव तो रुका, साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यमुना को शांत करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हथिनी कुंड बैराज पर मां यमुना की पूजा अर्चना की गई। हवन व भंडारा भी किया गया। उसके उपरांत मां यमुना की पालकी को फूलों से सजाकर यमुना में प्रवाहित किया गया। बाढ़ का पानी आने से सबसे ज्यादा धान, गन्ना व पशु चारे को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि कुल 11361 एकड़ फसल व पशुचारे को नुकसान हुआ है।
विभाग के अनुसार 0 से 25 प्रतिशत नुकसान में 2892 एकड़ धान, 773 एकड़ गन्ना, 302 एकड़ पशुचारा, 26 से 50 प्रतिशत में 1633 एकड़ धान, 784 एकड़ गन्ना, 173 एकड़ पशु चारा, 51 से 75 प्रतिशत में 1741 एकड़ धान, 286 एकड़ गन्ना व 402 एकड़ पशु चारा, 76 से 100 प्रतिशत में 1536 एकड़ धान, 450 एकड़ गन्ना व 123 एकड़ पशु चारा शामिल है।
व्यासपुर में 384 एकड़, रादौर में 944 एकड़, छछरौली में 3173 एकड़, साढौरा में 556 एकड़, सरस्वतीनगर में 2199 एकड़, जगाधरी खंड में 4105 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। जहां पर फसलों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान है उसमें 150 गांवों में 3281 एकड़ में धान, 59 गांवों में 836 एकड़ गन्ना व 93 गांवों में 565 एकड़ पशु चारा शामिल है।
दोनों नहरों में जलापूर्ति शुरू
जैसे ही एक लाख क्यूसेक से नीचे यमुना का जलस्तर दर्ज हुआ, तभी सिंचाई विभाग ने सप्ताहभर से बंद पश्चिमी यमुना नहर व पूर्वी यमुना नहर की पानी को सप्लाई कर दिया गया। ऐसे में यमुना नदी में 47 हजार 105 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 4510 और पूर्वी यमुना में 810 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि दोनों नहरों में छोड़े गए पानी से पनबिजली उत्पादन तो नहीं होगा, लेकिन नहरों की पानी की आपूर्ति जरूर हो गई।

कैचमेंट एरिया में कम हुई बारिश
यमुना नदी के कैचमेंट एरिया उत्तराखंड हिमाचल की पहाड़ियों पर बरसात कम होते ही यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से 47105 क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात कम होते ही यमुना नदी में आया उफान घटने लग लगा है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा व दिल्ली की डिमांड 2500 क्यूसेक से बढ़कर 4500 क्यूसेक हो गई है। बैराज से उत्तर प्रदेश को 810 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जा रही है। बैराज से सर प्लस 47105 क्यूसेक पानी को दिल्ली की ओर यमुना नदी में डाइवर्ट किया गया है।

टापू कमालपुर में मिट्टी के कट्टे लगाते ग्रामीण। संवाद

टापू कमालपुर में मिट्टी के कट्टे लगाते ग्रामीण। संवाद

टापू कमालपुर में मिट्टी के कट्टे लगाते ग्रामीण। संवाद

टापू कमालपुर में मिट्टी के कट्टे लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed