फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flood relief work is not starting due to negligence

Yamuna Nagar News: लापरवाही से नहीं शुरू हो पा रहा बाढ़ राहत कार्य

Wed, 15 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Flood relief work is not starting due to negligence
मानसून सीजन में अधूरे काम लोगाें पर पड़ सकते हैं भारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। शेखूपुरा (सिंहपुरा) में ठेकेदार की लापरवाही के चलते बाढ़ राहत कार्य में ढील बरती जा रही है। ऐसे में न पत्थर का काम पूरा हो पा रहा है और न ही अन्य काम पूरे हुए हैं। इससे ग्रामीणों में ठेकेदार व सिंचाई विभाग के प्रति रोष है।
ठेकेदार की लापरवाही से बाढ़ राहत कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। सिंचाई विभाग ने पिछली बरसात में नदियों में आई बाढ़ से हुए कटाव को बचाने के लिए करोड़ों का बजट जारी किया गया था। जिसके चलते भूमि कटाव रोकने के लिए पत्थर के स्ट्ड लगाने का कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

अधिकतर साइटों पर ठेकेदारों ने पत्थर भी पूरा सप्लाई नहीं किया। जिसके चलते बाढ़ राहत कार्यों में देरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बाढ़ राहत कार्यों में गुणवत्ता व मात्रा में भी मिलावट की आशंका है। उधर ठेकेदार खनन जोन बंद होने का भी बहाना बना रहे हैं। ठेकेदारों ने साइट पर काम न शुरू करने से ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि बरसात में नदियों में बाढ़ का पानी आ गया तो पिछले वर्ष की तुलना में इस सीजन नुकसान अधिक हो सकता है। सिंचाई विभाग पे पिछले वर्ष के ही नुकसान की रोकथाम के लिए कार्य नहीं किया गया। जिले में 50 से अधिक साइटों पर काम होना है। कई जगह पर पत्थर पूरा किया का चुका है।

वहीं छछरौली के सिंहपुरा शेखुपुरा समेत कई जगहों अभी पत्थर पूरा भी नहीं हुआ है। इससे पहले ही पत्थर में गुणवत्ता और मात्रा पर सवाल उठने लगे हैं। इस बारे में सिंचाई विभाग के एससी आरएस मित्तल से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed