फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flood of reverence reached the saint's gathering

Yamuna Nagar News: संत समागम में पहुंचा श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Flood of reverence reached the saint's gathering
यमुनानगर। बेगमपुरा शोध संंस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सतगुरु समनदास ध्यान योग आश्रम फर्कपुर में आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज की अध्यक्षता में वार्षिक विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संत श्री गुरु रविदास जी महाराज व सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षा वन एवं पर्यटक मंत्री कंवर पाल ने मुख्य अतिथि व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, राज्य विधि आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग, हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के डिप्टी एडवोकेट जनरल सुरेंद्र कुमार, समाजसेवी अमर सिंह, भीम सिंह राठी, सोमप्रकाश नंबर, महेंद्र चौहान, निर्मल अस्पताल के संचालक डॉक्टर निर्मल सिंह विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने गुरु रविदास जी के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्कूल बनाने के लिए 11 लाख रुपये, देने की घोषणा की। इसके अलावा डाॅ. निर्मल सिंह ने 51000 रुपये भीम सिंह राठी ने 31000 रुपये बेगमपुरा शोध संंस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट को देने की घोषणा की। साथ ही संगत से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। समागत में पूज्य संत वीर सिंह हितकारी जी महाराज, पूज्य संत कृष्ण दास जी महाराज, पूज्य संत सतवीर दास जी महाराज, पूज्य संत जगत दास जी महाराज, पूज्य संत गुलाब दास जी महाराज, पूज्य संत जैन दास हितकारी जी महाराज, पूज्य संत शमशेर दास जी महाराज, पूज्य संत श्रद्धा दास जी महाराज, पूज्य संत महेंद्र दास जी महाराज, पूज्य संत ईश्वर दास जी महाराज, पूज्य संत राजेश दास जी महाराज, पूज्य संत गुरपाल दास जी महाराज, पूज्य संत मिंटू दास जी महाराज, पूज्य संत आचार्य योगानंद, पूज्य संत स्वामी सुंदरानंद जी महाराज के साथ ही कई अन्य संत महात्मा पहुंचे।
विज्ञापन

जिन्होंने समागम में पहुंचे श्रद्धा के जनसैलाब को प्रेम, भाईचारे, एकता व मिलवर्तन का संदेश दिया। वहीं, बेगमपुरा शोध संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नशा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में आ चुका है। नशों की पूर्ति के लिए युवा चोरी, स्नेचिंग, लूट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हमें नशे से बचने के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। उन्हें सही राह दिखाने के लिए सत्संग से जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed