फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flood of faith gathered for Kartik Purnima bath

Yamuna Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered for Kartik Purnima bath

विज्ञापन
कपालमोचन (यमुनानगर)। राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले में रविवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालु कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर पहुंचने लगे, जहां रात 12 बजे के बाद श्रद्धालु सरोवरों में डुबकी लगाकर दीपदान करेंगे। साथ ही कपालमोचन में गुरुद्वारा पहली एवं दसवीं पातशाही, गऊ बच्छा मंदिर, गुरु रविदास मंदिर, सूरजकुंड कुंड पर बाबा दूधाधारी की समाधि पर माथा टेकेंगे। प्रशासन के अनुसार, चार दिनों में कपालमोचन में करीब छह लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही 27 नवंबर को मेले का समापन होगा।
विदित हो कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। यही कारण है कि स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी रविवार सुबह से व्यवस्थाएं बनाने में जुटा रहा। शाम को डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी गंगा राम पूनिया, मेला प्रशासक एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने अन्य अधिकारियों के साथ बिलासपुर अनाज मंडी से लेकर पूरे मेला परिसर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से भी जरूरतमंद श्रद्धालुओं की मदद की अपील की। मेला क्षेत्र में बड़े वाहनों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया गया था, शाम को बढ़ती भीड़ के बाद छोटे वाहनों के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

देर शाम तक लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु रात 12 बजे के बाद सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद सरोवरों किनारे दीये जलाकर मन्नतें मांगेंगे। इससे पहले श्रद्धालुओं ने अपने तंबुओं व धर्मशालाओं में डेरा डाल लिया था। बताया जा रहा है कि ठीक 12 बजे गुरुद्वारा साहिब पहली एवं दसवीं पातशाही में आतिशबाजी के साथ कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू हो जाएगा। इससे पहले सूचना एवं प्रसारण केंद्र से भी डीसी कैप्टन मनोज कुमार और एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मेला में आए सभी श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई देते हुए उनके लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed