फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flood affected people are trying to save themselves

Yamuna Nagar News: खुद को सहेजने में जुटे बाढ़ प्रभावित

Wed, 14 Aug 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Flood affected people are trying to save themselves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। बाढ़ प्रभावित कस्बावासियों को प्रशासन से किसी भी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। अपने घरों से पानी उतरने के बाद वो पानी से खराब हुए अपने सामान को बचाने के प्रयासों में जुट गए हैं।
बाढ़ प्रभावितों पवन, नसीरुदीन, प्रेम, लक्ष्मी, यामीन, शिवचरण व माया राम ने बताया कि नकटी नदी का पानी कई साल से उनके घरों में भर जाता है। मांग करने के बावजूद प्रशासन की ओर से इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं खोजा गया है। जलभराव होने से हर साल उनका घरेलू सामान व राशन खराब होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। अधिकतर मजदूर या किसान वर्ग के इन लोगों के लिए यह नुकसान सहना बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन

उन्हें राहत देना तो क्या आंसू पोंछने तक के लिए कोई नहीं पहुंचता है। इस बार भी प्रशासन से नाउम्मीद लोग अपने खराब हुए सामान को सहेजने में जुट गए हैं। यही हाल बाढ़ प्रभावित किसानों का है। बाबू राम, दया राम, सुरेंद्र व गुरुदेव ने बताया कि लगभग हर साल उसैकडों एकड़ फसलें डूब जाने से उन्हें नुकसान सहना पड़ता है। लेकिन प्रशासन की ओर से नदी के पानी का बहाव इस तरफ आने से रोकने के अलावा उनकी खराब हुई फसलों का कोई भी मुआवजा नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान शुरु किया गया है। लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग करवाई जा रही है। जलभराव के लिए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed