{"_id":"67b38ac10a827dca9a04ca9d","slug":"fixed-traffic-signal-light-at-matka-chowk-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-133263-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मटका चौक पर ठीक की ट्रैफिक सिग्नल लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मटका चौक पर ठीक की ट्रैफिक सिग्नल लाइट
Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के मटका चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस संबंध में 15 फरवरी को समाचार प्रकाशित की थी। इसके चलते नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए चौक पर खराब ट्रैफिक सिग्नल लाइट को दुरुस्त किया है।
चौक पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों को आए दिन परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। फतेहपुर निवासी पवन और अन्य राहगीरों ने बताया था कि उनके बच्चे मटका चौक स्थित स्कूल में पढ़ते है और उन्हें वह छोड़ने और लेने के लिए आते हैं। लाइट खराब होने से वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि कब चौक पर सड़क पार करनी है। ट्रैफिक सिग्नल लाइट के खराब होने से कई बार उनके साथ हादसा होने से बचा हैै।
ट्रैफिक बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड के जवानों ने कई बार जेई प्रतीक को समस्या के बारे में अवगत भी कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। मटका चौक स्थित कई स्कूल लगते हैं, लाइट खराब होने से कई बार चौक पर हादसे भी हो चुके हैं। लाइट खराब होने की वजह से ट्रैफिक को कंट्रोल करना आसान नहीं होता था। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह व स्कूल की छुट्टी के समय होती थी। छोटे बच्चों को संभालने और उनको रास्ता पार कराने में हर रोज हादसे हो रहे थे।