फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five youths were cheated of lakhs of rupees in the name of sending them abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर पांच युवकों से लाखों रुपये ठगे

Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Five youths were cheated of lakhs of rupees in the name of sending them abroad
यमुनानगर। एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर दंपति समेत पांच लोगों ने लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना छप्पर में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी देवेंद्र पुरी छप्पर थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल में रह रहा था। गांव सारन निवासी जयचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धार्मिक स्थल में पूजा करने के लिए जाते थे। जहां पर आरोपी व्यक्ति से उनकी जान पहचान हो गई थी। आरोपी ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी पर विश्वास करके उसने अपने लड़के रवि सैनी व पुत्रवधू काजल के बारे में बात की। आरोपी ने उसे कहा कि वह दोनों को आस्ट्रेलिया भेज देगा। जिसके लिए करीब छह लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद उन्होंने आरोपी को 5.75 लाख रुपये और दस्तावेज दे दिए। लेकिन, काफी समय बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, गांव के प्रिंस सैनी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र पुरी गोस्वामी ने उसे कनाडा भेजने के लिए करीब चार लाख रुपये लिए थे। जसविंदर सिंह से भी कनाडा भेजने के नाम पर 3.80 लाख रुपये लिए गए थे। आरोपी ने गांव सारन निवासी संदीप से अजरबेजान भेजने के नाम पर 3.40 लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed