फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five young men gang-raped woman by giving them drugs in cold drink

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five young men gang-raped woman by giving them drugs in cold drink
यमुनानगर। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने रादौर रोड पर रतनगढ़ के नजदीक एक रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां आरोपी व उसके चार साथियों ने महिला को कोल्ड्रडिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में पांचों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तलाकशुदा महिला है। उसके पास दो बेटियां हैं। सिलाई का काम करके वह अपनी बेटियों का पालन पोषण करती है। कुछ दिन पहले भगवान सिंह नाम के व्यक्ति का उसके पास फोन आया। इसके बाद आरोपी उसे रोजाना फोन करने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी दोनों बेटियों का भविष्य बनाने के लिए उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद वह आरोपी की बातों में आ गई और उससे बातचीत करने लगी। शादी करने की बात कहकर 21 अप्रैल को आरोपी ने उसे रतनगढ़ स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बुलाया। आरोपी की बातों में आकर वह उससे मिलने चली गई। शाम करीब सात बजे वह रेस्टोरेंट के पास पहुंची। जहां आरोपी उसे मिला। बातचीत करने के लिए आरोपी उसे रेस्टोरेंट के एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी के चार दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोपी ने अपने दोस्तों से कुछ खाने पीने का सामान मंगवाया। इस दौरान आरोपियों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी भगवान सिंह ने उसके साथ गलत काम किया गया। इसके बाद आरोपी के चारों दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे दामला बस स्टैंड पर छोड़ गए। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी भगवान सिंह को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed