फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five years imprisonment for two accused of snatching bag from teacher, Yamunanagar

शिक्षिका से बैग छीनने के दो दोषियों को पांच साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for two accused of snatching bag from teacher, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला एवं सत्र न्यायधीश दीपक अग्रवाल की अदालत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की दीपिका यादव से दस्तावेजों से भरा बैग छीनने वाले बैंक कालोनी निवासी सुमित व विकास नगर निवासी नितिन को दोषी करार दिया है। दोनों दोषियों को अदालत ने पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर पांच महीने अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। करीब डेढ़ साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी निवासी दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। 29 फरवरी 2020 को वह ऑटो से कन्हैया चौक पर उतरीं। इसके बाद वह पैदल सामान लेने के लिए गोविंदपुरी रोड स्थित ईजी डे पर गई। सामान लेने के बाद जब वह पैदल कन्हैया चौक की ओर आ रही थी तो रास्ते में दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसके हाथ से बैग झपटकर फरार हो गए। जिसमें मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पेन ड्राइव, स्कूल की डायरी व अन्य दस्तावेज व सामान था।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच सीआईए 2 को सौंपी गई। सीआईए टू की टीम ने फर्कपुर थाना में दर्ज केस में 15 मार्च 2020 को विकास नगर निवासी नितिन को काबू किया था। जिसने मामले में बैंक कालोनी निवासी सुमित की संलिप्तता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने 21 मार्च को सुमित को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। उनकी निशानदेही पर पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, स्कूल आई कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया। तब से मामला कोर्ट मे चल रहा था। सोमवार को अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed