फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five years imprisonment for abetment of suicide

Yamuna Nagar News: आत्महत्या दुष्प्रेरण के दोषी को पांच साल की कैद

Tue, 29 Oct 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for abetment of suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक साल पहले अमादलपुर के पहलवान विक्की की आत्महत्या के मामले में अदालत ने अमादलपुर के ही पहलवान जगपाल उर्फ जग्गा को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पहलवान पर पांच हजार रुपए जुर्माना भी किया है।
अमादलपुर निवासी सत्यपाल ने 4 अक्टूबर 2023 को बूड़िया पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका 34 साल का अविवाहित बेटा विक्की पहलवानी करता था। गांव का ही पहलवान जगपाल उर्फ जग्गा विक्की को पसंद नहीं करता था और अक्सर विक्की के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन विक्की की गांव के युवक बलबीर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। तभी वहां पर जगपाल आ गया और विक्की के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने विक्की को लात, थप्पड़ और घूसों से मारा। इसके बाद विक्की घर आया घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता सत्यपाल की शिकायत पर जगपाल उर्फ जग्गा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने इसी मामले में जगपाल उर्फ जग्गा को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed