{"_id":"6ac2aa29c4c36066620d9a1b","slug":"five-year-old-kanak-to-showcase-her-talent-at-the-state-level-karate-championship-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163980-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय कराटे में पांच साल की कनक दिखाएगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय कराटे में पांच साल की कनक दिखाएगी प्रतिभा
Mon, 05 Oct 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
पानीपत के लिए रवाना होते जिले के खिलाड़ी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पांच साल की खिलाड़ी कनक अब राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। पानीपत के माउंट आबू स्कूल में रविवार को होने वाली प्रतियोगिता में शहर की बामणिया अकादमी के 20 खिलाड़ी रवाना हुए।
अकादमी संचालक एवं प्रशिक्षक विकास बामणिया ने बताया कि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की वाडो जूकी राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए इन खिलाड़ियों का चयन जिला कराटे चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता में पांच से 18 वर्ष तक के 20 खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इन खिलाड़ियों में पांच वर्षीय कनक सबसे कम उम्र की है। इतनी कम उम्र में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचना उसके लिए बड़ी उपलब्धि है। कनक के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। उन्होंने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।