फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five vehicles collided on the highway in dense fog

Yamuna Nagar News: घने कोहरे में हाईवे पर भिड़े पांच वाहन भिड़े

Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles collided on the highway in dense fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोहरे की दस्तक के साथ ठंड का एहसास होने लगा है। जिले में वीरवार सुबह घना कोहरा छाने से सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर करेहड़ा खुर्द गांव के पास ट्रॉला समेत पांच वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। गनीमत यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
करेहड़ा खुर्द निवासी पप्पी ने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब अधिक कोहरा होने के चलते करेहड़ा खुर्द के नजदीक एक चल रही कार ट्रॉले के नीचे घुस गई और उसके पीछे चल रही चार और कारें एक के बाद एक-दूसरे से टकरा गई। जिसमें गाड़ियों का तो काफी नुकसान हो गया लेकिन किसी को भी कोई गंभीर चोटें नहीं आई। सदर थाना यमुनानगर के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्राला चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे चल रही कारें एक दूसरे से टकराती चली गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोहरे में हेडलाइट जला चले वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में वीरवार की सुबह घने कोहरे के कारण थोड़ी दूरी पर भी ठीक से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। हालांकि सुबह 10 बजे तक कोहरा पूरी तरह से छट गया था। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। इसके बाद बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर सफर जोखिम भरा रहता है। अधिकांश सड़कों से सफेद पट्टी गायब है। कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालकों को सड़क पर अंदाजे से चलना पड़ता है।
वहीं वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक 27 व 28 दिसंबर को जिले में बारिश होने की संभावना है। 29 दिसंबर को भी बादल छाए रह सकते हैं। इस साल के आखिर में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

यातायात थाना प्रभारी कुशलपाल राणा ने कहा कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। कोहरे में वाहन की रफ्तार कम होनी चाहिए, जिससे सामने खड़े वाहन व आगे की तरफ से आने वाले वाहन को आसानी से देखा जा सके। इसके अलावा आगे चलने वाले वाहनों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखें। वाहन के आगे पीछे की लाइट को ठीक रखें। साथ ही वाइपर को भी पूरी तरह ठीक करा लें। सभी लोग अपने वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। जब कोहरा पड़ रहा हो तो चालक अपनी बाइक, कार, बस व ट्रक की हेड लाइट जलाकर जरूर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed