{"_id":"662d866f0b28c607740a7206","slug":"five-trains-of-haridwar-canceled-passengers-getting-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118076-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरिद्वार की पांच ट्रेन रद्द, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरिद्वार की पांच ट्रेन रद्द, यात्री हो रहे परेशान
Sun, 28 Apr 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। किसान आंदोलन के चलते रेल व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आंदोलन के कारण अंबाला मंडल से विभिन्न रूटों की 150 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हैं। एक सौ से ज्यादा गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। पांच दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रूट बदल कर चलाई जा रही हैं। हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
हरिद्वार को मोक्ष द्वार भी कहा जाता है। जहां लोग मृत्यु के बाद अपने परिजनों की अस्थियां लेकर जाते हैं। यही नहीं विवाह से पूर्व भी हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में हरिद्वार की ट्रेनें रद्द होने से लोगों के वैदिक कर्म भी प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान अस्तियां विसर्जित, पिंडदान, स्नान, बरसी तर्पण इत्यादि के लिए जाने वाले लोग काफी परेशान हैं।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए आधा दर्जन गाड़ियां हैं, लेकिन आंदोलन के चलते पांच रद्द कर दी गई हैं। एक ही ट्रेन हरिद्वार व ऋषिकेश जा रही है। एक ही ट्रेन होने के कारण इसमें भारी भीड़ चल रही है। सामान्य तो दूर आरक्षण कोच में चढ़ने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे लोगों की धार्मिक आस्थाएं आहत हो रही हैं। लोगों को निजी साधनों का सहारा लेकर सड़क मार्ग से हरिद्वार जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ लोगों को आर्थिक हानि पहुंच रही है।
विज्ञापन
यह ट्रेनें की गई रद्द
आंदोलन के चलते गाड़ी संख्या 14615-16 श्रीगंगानगर ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द है। इसके अलावा बाड़मेर से ऋषिकेश के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14887-88 बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस, ऊना हिमाचल से चलकर हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 04501-02 स्पेशल एक्सप्रेस, अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। ऐसे में लोगों को हरिद्वार व ऋषिकेश जाने के लिए सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।
विसर्जित करनी हैं अस्थियां
हरियाबांस गांव निवासी शुभम ने बताया कि रिश्तेदारी में मृत्यु हो गई है। जिसके बाद अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार जाना है। लेकिन हरिद्वार के लिए अलसुबह साढ़े तीन बजे हेमकुंट एक्सप्रेस है। इसके इंटरसिटी, जनशताब्दी, बाड़मेर ऋषिकेश, ऊना हिमाचल हरिद्वार एक्सप्रेस रद्द हैं। हेमकुंड एक्सप्रेस में बहुत ज्यादा भीड़ चल रही है। ऐसे में टैक्सी बुक करनी पड़ी है।
निजी वाहन से जा रहे हरिद्वार
बूड़िया निवासी ललित अत्रि ने बताया कि उन्हें वैदिक कर्म के लिए हरिद्वार जाना था। उनकी जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जाने की योजना थी। पता चला कि ट्रेन रद्द है। ऐसे में उन्हें निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे समय के साथ आर्थिक काफी नुकसान हुआ है। इस कारण जरूरी कार्यों के लिए निकले लोगों को रोजाना इससे जूझना पड़ रहा है।
स्थगित किया कार्यक्रम
अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे हरिद्वार गंगा स्नान व आरती दर्शन के लिए जाना चाहते थे। हरिद्वार, ऋषिकेश की कई ट्रेनें रद्द हैं। हेमकुंड में जाने से उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता है। इसके लिए अतिरिक्त समय निकालना होगा। ऐसे में उन्होंने फिलहाल अपनी योजना स्थगित कर दी है। इससे पूर्व में सीट आरक्षित करवाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।