{"_id":"69af27bf971cd25327031d5e","slug":"five-tractor-drivers-and-two-shopkeepers-were-fined-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-152566-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच ट्रैक्टर चालक और दो दुकानदारों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच ट्रैक्टर चालक और दो दुकानदारों का काटा चालान
Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में खुले में कचरा फैलाने और सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ नगर निगम की सख्ती जारी है। सोमवार को निगम की टीम ने शादीपुर क्षेत्र के खजूरी रोड पर कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों और दो दुकानदारों के चालान किए।
यह कार्रवाई उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देश पर की गई। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा और सतबीर सिंह की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में प्लाई पत्ते, लकड़ी का बुरादा और अन्य अवशेष बिना ढके ले जाए जा रहे थे। चलते समय यह सामग्री सड़क पर गिर रही थी, जिससे आसपास गंदगी फैलने के साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा था।
टीम ने मौके पर ही पांच ट्रैक्टर चालकों के चालान किए और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में सामान को तिरपाल से ढककर ही परिवहन करें, ताकि सड़क पर गंदगी न फैले। इसी दौरान टीम ने शादीपुर में दुकानों के आगे खुले में कचरा फेंकने पर दो दुकानदारों के भी चालान किए। निगम कर्मचारियों ने मौके पर ही सड़क पर फैले कचरे को साफ कराया और दुकानदारों को आगे से सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में साफ-सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।