फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five people in the car arrested along with three country made pistols

Yamuna Nagar News: कार सवार पांच लोग तीन देसी कट्टे सहित गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Five people in the car arrested along with three country made pistols
रादौर। बुबका चौक पर रादौर पुलिस ने बुधवार अलसुबह कार सवार पांच लोगों से तीन देसी कट्टे व तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार अलसुबह पुलिस बुबका चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार की जांच के दौरान उसमें सवार पांच लोगोंं से तीन देसी कट्टे व तीन कारतूस बरामद किए। इसमें एक देसी कट्टा 12 बोर व दो देसी कट्टे 315 बोर के पाए गए। गांव कपोडा (हांसी) निवासी मनीष, अंकुश, साहिल, दीपक व कार के चालक प्रगट को गिरफ्तार किया गया। महेंद्र सिंह ने बताया कि देसी कट्टे के साथ पकड़े गए लोग देसी कट्टे उत्तरप्रदेश से खरीदकर लाए थे, जिन्हें रादौर में काबू किया गया। पकड़े गए लोगों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed