फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five nominations from Jagadhari, Sadhaura and Radaur

Yamuna Nagar News: जगाधरी, साढौरा और रादौर से पांच नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five nominations from Jagadhari, Sadhaura and Radaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन दिए। साढौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बलवंत सिंह प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से आदित्य कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी व अशोक कुमार ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने इन दोनों का नामांकन पत्र प्राप्त किया। इसी प्रकार रादौर विधानसभा क्षेत्र से दीवान चंद कांबोज ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रादौर जय प्रकाश ने उनका नामांकन पत्र प्राप्त किया। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 12 सितंबर नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। शुक्रवार 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा करते हुए छंटनी की जाएगी। सोमवार 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। इसके अलावा, जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात 5 हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी। ।

चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपए

डीसी ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है। उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा 10 हजार रुपए से अधिक का चुनाव खर्च सभी स्थितियों में क्रॉस्ड अकाउंट पेयी चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी या चुनाव के उद्देश्य से खोले गए उम्मीदवार के बैंक खाते से जुड़े किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड द्वारा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed