फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five new dengue patients found, number reaches 114

Yamuna Nagar News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 114 हुई संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, number reaches 114
यमुनानगर। डेंगू की रफ्तार जिले में कुछ दिनों में तेज हो गई है। बुधवार को जिले में डेंगू के एक साथ पांच केस मिले। जो पांच नए केस मिले हैं उनमें मालीमाजरा गांव से 27 साल का युवक, केसर नगर से 38 साल की महिला, आहलूवाला गांव से 39 साल का युवक, संधाली गांव से 58 साल का व्यक्ति व तीर्थ नगर से 29 साल का युवक शामिल है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 114 हो गई है। चारों केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

सभी मरीजों की हालत स्थिर है। विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लैब में मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। दोनों मरीजों के अलावा आसपास की गलियों में भी फॉगिंग की गई ताकि डेंगू के मच्छर को अन्य लोगों को काटने से रोका जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के पांच केस एक साथ मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 114 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। लोग गमलों, पुराने बर्तनों व टायरों के अलावा फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को खाली जरूर करें ताकि उसमें मच्छरों का लारवा न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed