{"_id":"62c73b44eb7d2f2a760ff16d","slug":"five-new-cases-of-corona-found-32-active-patients-yamuna-nagar-news-knl113931738","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मिले पांच नए केस, 32 हुए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के मिले पांच नए केस, 32 हुए सक्रिय मरीज
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले के लोगों में चिंता बनी हुई है। उधर कोरोना के बढ़ते केसों को देखकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। बात करें तो पिछले 24 घंटे में भी पांच नए पॉजिटिव केस मिले। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई है। इसके साथ ही गुरुवार को पुराने मरीजों में एक मरीज ठीक हुआ है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.42 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 53.97 प्रतिशत लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30,884 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 30,397 की रिपोर्ट बाद में निगेटिव आई।
दो मरीज अस्पताल व 30 होम आइसोलेट
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय 32 मरीजों में दो अस्पताल में भर्ती हैं और 30 मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 6,48,829 सैंपल ले लिए गए, जिनमें 6,13,655 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 209 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।