फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five named in dowry harassment and assault cases

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामलों में पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Five named in dowry harassment and assault cases
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने पांच ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिलाओं की शिकायतों पर की है।
विज्ञापन


तीर्थनगर की टपरियां निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में पिंजौर निवासी राजीव कुमार के साथ हुई थी। इस शादी से उसके पास एक बेटी है। शादी से पहले उन्हें धोखे में रखा गया। उन्हें बताया गया था कि राजीव बैंक में सरकारी नौकर है। रहने के लिए उसके पास तीन जगह घर हैं। शादी के बाद पता लगा कि राजीव बेरोजगार है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने उसके पति राजीव, ससुर मुन्ना राम, सास कमल, ननद रीतू रानी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।

उधर, अंबाला के बिंजलपुर गांव निवासी पुष्पा रानी ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले सारन गांव निवासी पप्पू के साथ हुई थी। शादी से उसके पास एक बेटा है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। इस दिन आरोपी ने उसे व उसके बेटे को घर से निकाल दिया। शिकायत पर छप्पर थाना पुलिस ने महिला के पति पप्पू पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed