फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five lakh rupees were swindled by promising to send the victim abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी

Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were swindled by promising to send the victim abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विदेश जाने की चाह रखने वाले युवाओं को निशाना बनाकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यमुनानगर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक से विदेश भेजने का सपना दिखाकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। न तो वीजा लगा और न ही तय समय पर कोई प्रक्रिया पूरी हुई। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकियां दी गईं।
गांव कांसली निवासी गोपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हर्ष, सागर और पुनीत के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव कांसली निवासी गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंबाला जिले के नारायणगढ़ में कार्यालय चलाने वाले हर्ष, सागर और पुनीत से हुई।
विज्ञापन

तीनों ने खुद को अनुभवी और भरोसेमंद एजेंट बताते हुए विदेश भेजने का दावा किया और गोपाल को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने विदेश भेजने के लिए कुल पांच लाख रुपये खर्च होने की बात कही। उनकी बातों पर भरोसा कर गोपाल ने अपने जरूरी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में पूरी रकम आरोपियों को दे दी गई। शुरुआत में आरोपी लगातार आश्वासन देते रहे कि जल्द ही वीजा लग जाएगा और विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय बीतने के साथ स्थिति बदलती चली गई। कई महीने गुजर जाने के बावजूद न तो वीजा लगा और न ही किसी तरह की ठोस जानकारी दी गई। जब गोपाल ने आरोपियों से संपर्क किया तो वे हर बार बहाने बनाकर टालमटोल करने लगे। कभी दस्तावेज प्रक्रिया में होने की बात कही गई तो कभी किसी तकनीकी अड़चन का हवाला दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों का रवैया पूरी तरह बदल गया। उन्होंने साफ तौर पर रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और उल्टा उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देने लगे। इससे परेशान होकर गोपाल ने प्रतापनगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करा।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन पर पहले भी इसी तरह की ठगी के आरोप लग चुके हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed