फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five lakh rupees were cheated in the name of setting up a vermicompost plant

Yamuna Nagar News: केंचुआ खाद का प्लांट लगाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Mon, 02 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were cheated in the name of setting up a vermicompost plant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंचुआ खांद का प्लांट लगाने के नाम पर गांव हरिपुर जाटान निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप संधू, वरुण अरोड़ा व ललित गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात फरवरी 2024 में प्रदीप संधू, वरुण अरोड़ा व ललित गोयल के साथ हुई थी। आरोपियों ने उसे कहा कि वह केंचुआ खाद बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के माध्यम से केंचुआ खाद बनाकर उसे किसानों को सप्लाई किया जाता है। अगर वह केंचुआ खाद बनाने के लिए प्लांट लगाना चाहते हैं तो वह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वह आरोपी की बातों में आ गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने फरवरी 2024 से जून 2024 के बीच केंचुआ खाद प्लांट लगाने के नाम पर उससे अलग-अलग करके पांच लाख रुपये ले लिए मगर इसके बाद आरोपियों ने केंचुआ खाद का प्लांट नहीं लगवाया। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed