फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five help centers will be set up for CET candidates

Yamuna Nagar News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए बनेंगे पांच सहायता केंद्र

Fri, 25 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five help centers will be set up for CET candidates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की कसरत जारी है। परीक्षा के लिए प्रशासन पांच सहायता केंद्र बनाएगा। सभी केंद्र पांच विभिन्न स्थानों पर बनाए जाएंगे। इसके साथ प्रशासन ने परीक्षा को लेकर जिलास्तरीय कंट्रोल रूम बनाया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम का 01732-237801 नंबर जारी किया है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला व करनाल से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शहर से बाहर अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। जिले के 47 केंद्रों पर 26 व 27 जुलाई को 45000 अभ्यर्थी संयुक्त पात्रता परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से करनाल, पंचकूला एवं चंडीगढ़ से परीक्षार्थियों को यमुनानगर लेकर आने वाली बसों के लिए विशेष पार्किंग बनाई है। चंडीगढ़ व पंचकूला से आने वाली बसों के लिए कैल बाईपास के नजदीक पार्किंग बनाई गई है। करनाल से आने वाली बसों के लिए औरंगाबाद फ्लाईओवर के पास पार्किंग निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पार्किंग स्थालों से अभ्यर्थियों को पार्किंग स्थलों से फीडर बसों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान कैल पार्किंग स्थल के लिए एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल और औरंगाबाद पार्किंग के लिए एसडीएम रादौर को इंजार्च बनाया गया। इसके अलावा प्रशासन की ओर से पार्किंग स्थल पर पीने के पानी, शौचालय, लाइट, चिकित्सा की व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई है। प्रथम चरण के परीक्षार्थी जो एक दिन पहले आ रहे हैं, उनके रात्रि ठहरने के लिए सामुदायिक केंद्र व धर्मशालाओं में छह स्थानों पर प्रबंध किया गया है। दो लड़कियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। लड़कियों के लिए पिंक बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा सभी केंद्रों पर परीक्षा पारदर्शिता से करवाने के लिए बायोमेट्रिक, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी इत्यादि प्रबंध किए गए हैं। 19 डयूटी मजिस्ट्रेट और टाइम ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। वीरवार को डीसी ने दोनों पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed