फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five criminals planning a robbery were caught by CIA-2

Yamuna Nagar News: लूट की साजिश रचते पांच बदमाश चढ़े सीआईए-2 के हत्थे

Thu, 14 Aug 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
Five criminals planning a robbery were caught by CIA-2
यमुनानगर। जमानत पर जेल से बाहर आए पांच बदमाश लूट की योजना बनाते सीआईए-2 के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

इन्हें टीम ने जगाधरी के मानकपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास से पकड़ा और तलाशी लेने पर दो देसी कट्टे, दो कारतूस, बैटरी व रस्सी बरामद किए गए। कोर्ट में पेश करने पर तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं दो बदमाशों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया।
सीआईए-2 प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगाधरी के मानकपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पांच युवक लूट की वारदात करने की फिराक में छिपकर बैठे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम बनाई, जिसने मौके पर पांचाें युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी पहचान गांव लापरा निवासी महफूज व अकरम, गांव मानकपुर निवासी शोएब व अंकित और गांव फकीरमाजरा निवासी नसीम बताई। उनकी तलाशी लेने पर अकरम के पास से एक देसी कट्टा व कारतूस मिला। नसीम के पास से भी एक देसी कट्टा व कारतूस मिला। अंकित से एक रस्सी व शोएब की जेब से टॉर्च मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास एक बाइक भी बरामद हुई। जांच करने पर पाया कि इन पर पहले भी शस्त्र अधिनियम व चोरी के मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। पांचों लोगों के खिलाफ लूट की योजना, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

महफूज, अंकित व शोएब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अकरम व नसीम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि में पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed