फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First the garbage will be disposed of, then payment will be made

Yamuna Nagar News: पहले कूड़े का होगा निस्तारण, फिर होगा भुगतान

Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
First the garbage will be disposed of, then payment will be made
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। घरों से कूड़ा उठाने का श्री श्याम एसोसिएट एजेंसी का अनुबंध भले ही एक सितंबर को खत्म हो चुका है, लेकिन अभी उसका अंतिम भुगतान नहीं किया। भुगतान लेने से पहले एजेंसी को कैल स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े का निस्तारण करना होगा। कूड़े का निस्तारण करने में एजेंसी को कई माह का समय लग जाएगा। वह इसलिए क्योंकि प्लांट में करीब 22 हजार मीट्रिक टन कूड़े का ढेर लगा हुआ है। अधिकारी बिना कूड़ा निस्तारण के अंतिम भुगतान नहीं करने की बात कह रहे हैं।
श्री श्याम एसोसिएट एजेंसी को पिछले वर्ष शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और कूड़े के निस्तारण का ठेका दिया गया था। ठेका इसी साल खत्म हो गया था लेकिन नया टेंडर न होने से नगर निगम ने इसी एजेंसी का कार्य दो माह के लिए आगे बढ़ा दिया था जो एक सितंबर को खत्म हो गया। श्री श्याम एसोसिएट तीन माह से कैल में कूड़े का निस्तारण नहीं कर पाई है। इसकी वजह लगातार बारिश का होना है। कैल स्थित कचरा प्लांट में बारिश का पानी भरा हुआ है। इसलिए शहर का कूड़ा प्लांट के अंदर डालने में भी दिक्कत आ रही है। कूड़े का निस्तारण करने के लिए न केवल साफ मौसम होना चाहिए, बल्कि कूड़ा भी सूखा होना चाहिए।
विज्ञापन

अभी तो कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कूड़े को सूखने में ही कई दिनों का समय लग जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर में रोजाना 250 से 300 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई एजेंसी को प्लांट में ही दी जाएगी जगह : शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का अब नया टेंडर हो चुका है। कूड़ा उठाने का ठेका अब पूजा कंसलटेशन को दिया गया है। एजेंसी को दो सितंबर से काम शुरू करना था, लेकिन दो दिन में भी यह कूड़ा उठान का कार्य शुरू नहीं कर सकी। एजेंसी संसाधनों को पूरा करने में जुटी है। एजेंसी एक या दो दिन में काम शुरू कर सकती है। इसलिए पूजा कंसलटेशन को कैल स्थित प्लांट में ही कोई जगह खाली करके दी जाएगी ताकि ण्वह शहर का कूड़ा वहां पर डाल सके। इसके बाद एजेंसी कूड़े का निस्तारण कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed