{"_id":"6707242f92f474b9c9053ee9","slug":"first-attacked-the-woman-after-entering-the-house-then-beat-up-the-brother-in-law-in-the-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-126640-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहले घर में घुसकर महिला पर हमला, फिर अस्पताल में जेठ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहले घर में घुसकर महिला पर हमला, फिर अस्पताल में जेठ को पीटा
Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती नगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक महिला ने अपने ससुर के साथ एक घर में घुसकर एक महिला को पीट कर घायल कर दिया। जब पड़ोसी व महिला का जेठ उसे सिविल अस्पताल में लेकर गया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ सिविल अस्पताल में महिला के जेठ से मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया। छप्पर थाना पुलिस ने शिकायत पर नौ आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फरीदपुर गांव निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अक्टूबर को सुबह वह अपने घर पर अकेली थी। उसी समय उनके घर पर उनके पड़ोसी रिया व उसका ससुर बलराम आए। उन्होंने पुरानी रंजिश के कारण उससे मारपीट की और उसे उसके जेठ जसबीर उर्फ भादू के बारे में पूछने लगे। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद उसके जेठ जसबीर उर्फ भादू पड़ोसियों के साथ उसे सरस्वती नगर के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। इस दौरान पांच गाड़ियों में सवार होकर बलराम, राजवीर, कमलजीत, रिया, रितु, साहिल, अर्जुन, गांव तिगरा निवासी शुभम, यमुनानगर निवासी हिमांशु व सागर अन्य व्यक्तियों के साथ आए। आरोपियों के हाथों में डंडे, रॉड व तलवार थी। आरोपियों ने आते ही उसके जेठ जसबीर उर्फ भादू पर तलवारों व चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। डॉक्टर ने उसके जेठ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि मामले में नौ आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।