{"_id":"676dab06ddb793fbd400e1b4","slug":"firing-on-liquor-traders-two-killed-one-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130502-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक घायल
Fri, 27 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खंड रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में मुस्तफाबाद-रादौर रोड वीरवार सुबह सवा आठ बजे उस समय ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा जब जिम करके बाहर निकले तीन युवकों पर बाइक पर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 80 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है।
दो युवक गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा, यूपी के शामली जिले के कांधला क्षेत्र के मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक की मौके पर मौत हो गई और कि उन्हेड़ी निवासी अर्जुन राणा घायल हो गया। इसे इलाज के लिए पहले यमुनानगर के गाबा अस्पताल में लाया गया था। उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है मृतक पंकज मलिक और घायल अर्जुन राणा शराब कारोबारी हैं। तीनों युवक आपस में दोस्त हैं और वीरवार सुबह को खेड़ी लक्खा सिंह में बनी पावर जिम में जिम में करने के लिए आए थे। एसपी राजीव देशवाल ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
जैसे ही तीनों जिम के बाहर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होने लगे, तभी पहले से ही घात लगाए बैठे शूटरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। उधर, वारदात के बाद एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि शराब ठेकों की गैंगवार में वारदात हुई है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
शराब के ठेकों की रंजिश में हुई वारदात
पंकज मलिक, अर्जुन राणा, वीरेंद्र राणा पर हुए हमले का कारण शराब के कारोबार को लेकर चल रही गैंगवार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंकज मलिक गोलनी निवासी रिंकू के साथ शराब का कारोबार करता है। वहीं अर्जुन राणा भी तीन-चार साल से शराब के ठेके में हिस्सेदारी के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी पंकज पर फायरिंग हुई थी।
कसरत करने साथ में गया था भतीजा वीरेंद्र : नरेंद्र राणा
भाजपा नेता नरेंद्र राणा ने बताया कि उसका भतीजा वीरेंद्र राणा का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं था। वीरेंद्र राणा गांव गोलनी के पूर्व सरपंच जयवीर सिंह का बेटा था। उसके पिता दो बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। वीरेंद्र राणा का चार साल का बेटा । वह कुछ वर्ष पहले तक खेड़ी लक्खा सिंह में टीवीएस की एजेंसी भी चलाता था। वह पिछले दो साल से दो साल से जिम जा रहा था। वीरवार को वह पंकज और अर्जुन के साथ चला गया था। भाजपा नेता राणा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। बेखौफ बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
रादौर के खेड़ी लक्खा में बदमाशों ने जिम से लौट रहे युवकों पर फायरिंग की। इसमें दो की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। शराब कारोबार को लेकर गैंगवार में हत्या होने की बात सामने आ रही है। घटना का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। - राजीव देसवाल, एसपी यमुनानगर।