फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing on contractor for not giving job in thermal power plant, narrowly saved

थर्मल पावर प्लांट में नौकरी न देने की रंजिश में ठेकेदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Firing on contractor for not giving job in thermal power plant, narrowly saved
यमुनानगर। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में काम न दिलाने की रंजिश में तीन युवकों ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ठेकेदार पर फायरिंग की। गनीमत रही की फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। सदर थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव बढेड़ी निवासी वेदपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास थर्मल में सिविल वर्क के मेंटेनेंस का ठेका है। वह इन दिनों थर्मल कॉलोनी में रह रहा है। थर्मल कॉलोनी में 30 जुलाई को वाटर सप्लाई का काम शुरू किया था। तीन अगस्त की रात को वह कॉलोनी में ही था। तभी उसके पास गांव बहरामपुर निवासी हैप्पी का फोन आया और पूछा कि वह कहां पर है। उसने कहा कि वह रेस्ट हाउस के पास है। तभी बाइक पर हैप्पी, साबेपुर निवासी पारस और एक अन्य युवक आया। हैप्पी ने उसे कहा कि उसे काम पर रखना है या नहीं। तब उसने कहा कि वह एक बार डिविजन से बात करेगा। इसके बाद उसे बताएगा। इसी बीच हमलावर ने देसी कट्टा निकाल कर उसकी छाती पर रख दिया। वह उन्हें धक्का देकर वहां से भागने लगा। इस दौरान फायरमैन श्यामवीर बीच बचाव करने लगा तो हमलावर ने उसकी तरफ देसी कट्टा कर दिया। इससे डरकर श्यामवीर कॉलोनी की तरफ भाग गया। इसके बाद तीनों आरोपी उसके पीछे आए और उस पर गोली चला दी। वह गोली चलते ही जमीन पर बैठ गया और बाल-बाल बच गया। आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed