{"_id":"6887c4f451bb755d4f074d04","slug":"firing-at-the-house-of-the-accused-of-killing-bsp-leader-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141482-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बसपा नेता की हत्या करने के आरोपी के घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बसपा नेता की हत्या करने के आरोपी के घर पर फायरिंग
Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला के नारायणगढ़ के बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड के आरोपी उमित गुप्ता के घर के गेट पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग की। वारदात रविवार रात दो बजे की है। फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
उमित गुप्ता अंबाला जेल में बंद है। उस पर यमुनानगर के अलग-अलग थानों में 20 से 21 झगड़े, एनडीपीएस सहित अन्य मामलों के केस दर्ज हैं। उधर, रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार के मुताबिक इस मामले का हरबिलास हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कोई शिकायत तक नहीं मिली है। जिस समय फायरिंग हुई उस वक्त लोग अपने घरों में गहरी नींद में सोये हुए थे। आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से भी बाहर निकल आए।
बताया जा रहा है बदमाशों ने जिस उमित गुप्ता के घर के बाहर फायरिंग की है हरबिलास हत्याकांड मामले में लगभग एक माह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जो अंबाला जेल में बंद है। आरोपी उमित पर पूर्व में कई केस दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। अब उसके मकान के गेट पर फायरिंग हुई। जिससे गैंगवार का अंदेशा है। फायरिंग होने के बाद से पुलिस की टीमें मामले को सुलझाने में लगी हैं। पुलिस अभी कुछ कहने बच रही है।