फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fireing

घर जा रहे दुकानदार फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fireing
बुड़िया अड्डे पर शनिवार रात करीब आठ बजे दुकान से घर लौट रहे बाइक सवार दुकानदार व उसके साथी पर पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। हालांकि दुकानदार गोली लगने से बाल बाल बच गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने दो जुलाई को भी दुकानदार पर रॉड व डंडों से हमला किया था। तब पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया था। फायरिंग की इस घटना में भी दो आरोपी पहले वाले केस में नामजद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया निवासी अंकित ने बताया कि उनकी बुड़िया बीकेडी रोड पर परचून व आटा चक्की की दुकान है। उनकी बुड़िया के ही कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बीती दो जुलाई को भी उसपर रोड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर अन्य पर केस दर्ज किया था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त विवेक भी था। रास्ते में जब वह बुड़िया अड्डे पर पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। इनमें से दो युवक वो भी थे, जिन्होंने उसपर पहले हमला किया था। आरोपियों ने आते ही उनपर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। देर शाम तक पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बुड़िया एसएचओ मेमसिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। न हीं मौके से कोई खोल बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed