{"_id":"683f46e39b9faa03d00d09c7","slug":"firefighters-will-protest-at-the-director-generals-office-on-the-12th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138786-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महानिदेशक कार्यालय पर 12 को प्रदर्शन करेंगे दमकलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महानिदेशक कार्यालय पर 12 को प्रदर्शन करेंगे दमकलकर्मी
Wed, 04 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर दमकल कर्मियों की बैठक हुई। इसमें लंबित मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही 12 जून को महानिदेशक कार्यालय और 29 जून को राजस्व मंत्री के आवास पर प्रदर्शन का फैसला लिया गया। इनके बारे में प्रतिनिधिमंडल ने जगाधरी के दमकल केंद्र अधिकारी निखिल कुमार को नोटिस सौंपा।
बैठक में कर्मचारियों से संगठन सचिव संतोष कुमार ने कहा कि दमकल कर्मियों की मांगों का समाधान लंबे समय से नहीं हो रहा। कई बार संघ व सरकार के बीच वार्ता हुई। सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने के आश्वासन मिले, पर ऐसा नहीं हो पाया। इसी रोष में यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दमकल कर्मी हड़ताल जैसा निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक जिला कोषाध्यक्ष विजेंद्र पाल की अगुवाई में हुई।