फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firefighters to begin hunger strike today

Yamuna Nagar News: दमकलकर्मी आज से करेंगे भूख हड़ताल

Mon, 27 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Firefighters to begin hunger strike today
जिला दमकल कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दमकल कर्मियों की हड़ताल रविवार को 19वें दिन भी जारी रही। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर हड़ताली कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कर्मचारी सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।
धरने की अगुवाई उप प्रधान विरेंद्र कुमार ने की। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रेस सचिव रिंकू कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय किसानों की गेहूं की फसल तैयार खड़ी है और दमकल कर्मचारी पिछले 19 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में हड़ताल को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 27 अप्रैल से दमकल कर्मचारी और नगर निगम के सफाई कर्मचारी संयुक्त रूप से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 30 अप्रैल तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो एक और दो मई से नगर पालिका कर्मचारी संघ भी समर्थन में काम बंद हड़ताल करेगा। धरने को विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला। आशा वर्कर यूनियन की राज्य सचिव प्रवेश और जिला प्रधान राजेश कुमारी ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया, तो आशा वर्कर भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, सीटू और स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी धरने में पहुंचकर अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed