{"_id":"66dcc564a53d4c2edd0f5cf7","slug":"firefighters-threaten-to-go-on-hunger-strike-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125000-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Sun, 08 Sep 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन शाखा गुलाब नगर जगाधरी में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने चौथे दिन भी गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने मांगेें नहीं माने जाने पर क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान विरेंद्र धीमान ने की। अग्निशमन राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज, राज्य संगठन सचिव संतोष कुमार व राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र पाल ने बताया कि दमकल कर्मचारी चार दिन से लगातार दमकल केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दमकल अधिकारी अपने कार्यकाल में आकर बैठ गए, लेकिन कर्मचारियों से कोई बात किए बिना चुपचाप वहां से घर के लिए निकल गए। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।
वक्ताओं ने कहा कि दो महीने बीत जाने के बाद दमकल केंद्र अधिकारी से बीते शुक्रवार को बात हुई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो सोमवार को संघ जिला कमेटी की मीटिंग बुलाकर क्रमिक भूख हड़ताल, पुतला दहन का निर्णय लेगा। इस मौके पर विक्की वालिया, देशराज, अंकित, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, इंतज़ार, पंकज शर्मा, गुरप्रीत सिंह, यमुनानगर से विक्रम सिंह, मोहन लाल, छछरौली से राजिंद्र सिंह, बलिंद्र कुमार मौजूद रहे।