{"_id":"65d8e568c8f0b1bbe9017509","slug":"fire-started-due-to-spark-from-boiler-stubble-worth-lakhs-burnt-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-114603-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बॉयलर की चिंगारी से लगी आग, लाखों की पराली जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बॉयलर की चिंगारी से लगी आग, लाखों की पराली जली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमादलपुर रोड स्थित सनराइज प्लाइवुड इंडस्ट्री में लगभग पौने चार बजे आग लग गई। आग लगने की वजह बॉयलर में लगी आग की चिंगारी से पास पड़ी पराली में जा गिरना बताया गया है। जिसकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। तभी फैक्टरी के अंदर काम करने वाले श्रमिकों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर चार गाड़ियों पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन उसके बाद भी पराली में आग लगने से धुआं उठता रहा। गनीमत यह रही आग लगने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आग लगने से फैक्टरी के मालिक को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
श्रमिक की सूझबूझ से बची अन्य की जान
जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी थी वहां सिक्योरिटी गार्ड आर्यन भी मौजूद था। आग लगता देख कर उसने तुरंत फायर अलार्म बजा दिया। आवाज सुनकर फैक्टरी के अंदर काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़कर बाहर निकल आए। जिसके चलते श्रमिकों की जान बच गई। वहीं लगातार बढ़ रही आग को देखकर श्रमिकों ने अपने स्तर पर पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान श्रमिक ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दे दी। शुरुआती दौर में एक गाड़ी पहुंची, लेकिन उससे भी आग नहीं बूझी। इसके बाद तीन अन्य गाड़ियां और मंगवाई गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी पराली जलकर खाक हो चुकी थी। उधर सिक्योरिटी गार्ड आर्यन ने आग लगने की सूचना फैक्टरी के मालिकों को दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे।